GMCH STORIES

जी सिने अवार्ड में सम्मानित किए गए अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट

( Read 8750 Times)

14 Mar 17
Share |
Print This Page
जी सिने अवार्ड में सम्मानित किए गए अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री आलिया भट्ट को जी सिने अवार्ड 2017 में शीर्ष सम्मान से सम्मानित किया गया। कल रात आयोजित कार्यक्र म में बच्चन को ‘‘पिंक’ में एक काबिल वकील की भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आलिया को ‘‘उड़ता पंजाब’ फिल्म में बिहार की एक प्रवासी लड़की की भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा ‘‘पिंक’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म अवार्ड (जूरी), जबकि आमिर खान की खेल पर आधारित ‘‘दंगल’ फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (दर्शकों का पसंद) का पुरस्कार किया गया। निर्देशक अनिरुद्ध राय चौधरी को ‘‘पिंक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक का भी पुरस्कार दिया गया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ निवोदित निर्देशक का भी पुरस्कार दिया गया।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Entertainment
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like