GMCH STORIES

जिला स्तरीय महिला समन्वय शिविर का आयोजन

( Read 14929 Times)

08 Jan 18
Share |
Print This Page
सागवाडा| डूंगरपुर जिले के सागवाडा नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जिला स्तरीय महिला समन्वय शिविर आयोजित हुआ | उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित माधव परिसर में चार सत्रों में शिविर संपन्न हुआ | शिविर के पहले सत्र में मुख्य वक्ता प्रांत संयोजिका महिला समन्वय प्रमुख रजनी डांगी ने महिला शिविरार्थियो को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार की केंद्र बिंदु महिला रहती हैं और संस्कारित महिला परिवार व राष्ट्र को आगे लाती हैं ! वही दुसरे सत्र में प्रमुख वक्ता विभाग कार्यकारिणी सदस्य महिला समन्वय की प्रमुख जयंति भाई ने गार्गी मेत्रिशी का उदाहरण देते हुए महिला सशक्तिकरण की बात कही | इधर तीसरे सत्र में प्रमुख वक्ता महिला समन्वय महिला संयोजक दीपिका राव ने महिला सशक्तिकरण व भगिनी निवेदिता पर प्रकाश डाला | वही समापन सत्र में प्रमुख वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धनराज भाई रहे| समापन सत्र को संबोधित करते हुए धनराज भाई ने महिलाओ को परिवार समाज के साथ ही राष्ट्र को भी महत्त्व देने व दिनचर्या से जोड़ने की बात कही| कार्यक्रम की रूप रेखा करुणा जोशी ने की वही अतिथि परिचय कमलेश्वरी गुप्ता एवं सञ्चालन तृप्ति भावसार ने किया | इस अवसर पर सह विभाग संयोजिका महिला समन्वय रतन डामोर, सागवाडा विधायक अनिता कटारा प्रधान रेखा रोत, सूर्याजी अहारी, पालिका चेयरमैन निर्मला अहारी,अनिता पण्डया, सुनीता व्यास, शिवानी पाटीदार, शिला दीदी, केतना सोमपुरा, अल्का सोमपुरा, विष्णु बुनकर व उमाकान्त व्यास मौजूद रहे |
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Dungarpur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like