GMCH STORIES

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति नारों से गूंजा सागवाडा शहर

( Read 4845 Times)

14 Aug 17
Share |
Print This Page
सागवाडा | भाजपा के नए भारत संकल्प सिद्धि अगस्त क्रांति महाभियान के तहत शहर में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई | इस दौरान यात्रा में शामिल सागवाडा विधानसभा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ के देश भक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा | सागवाडा विधानसभा क्षेत्र के विस्तारक अशोक सिंह मेतवाला और सागवाडा विधायक अनिता कटारा और जिला अध्यक्ष वेलजी पाटीदार के नेतृत्व में सागवाडा भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा रवाना हुई | यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर शहर के मुख्य चौराहो से होते हुए सुभाष चन्द्र बोस के स्मारक पर पहुंची जहा भाजपा नेताओ ने सुभाष चन्द्र बोस को पुष्पांजली देकर नमन किया | इसके बाद तिरंगा यात्रा यहाँ से रवाना होकर माण्डवी चौक पोल का कोठा होते हुए पुनः पार्टी कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई | इस दौरान भाजपा कार्यालय पर विधायक अनिता कटारा ने कार्यकर्ताओ को संबोधित भी किया | अपने संबोधन में विधायक कटारा ने कहा की सबसे बड़ा धर्म राष्ट्र धर्म होता है उसके बाद सभी धर्म आते है | ऐसे में अभियान की मंशानुरूप विधायक कटारा ने देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र हित में नए भारत निर्माण के लिए संकल्प लेने व इस संकल्प को अगले पांच सालो में पूरा करने का आव्हान किया | इधर इस मौके पर विधानसभा विस्तारक अशोक सिंह मेतवाला ने कहा कि हिंदुस्तान के प्रत्येक नागरिक को नया भारत निर्माण के लिए अपने कर्तव्य को लेकर कुछ न कुछ करने की भावना होनी चाहिए| इस अवसर पर पूर्व पालिका चेयरमैन सत्यनारायण सोनी, सी.सी.बी. चेयरमैन बद्रीनारायण शर्मा ,पूर्व उप-प्रधान नरेन्द्र पण्डया, जिलाउपाध्यक्ष सुनील पण्डया, नारायणलाल दर्जी, भूपेश दर्जी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज जैन, पूर्व-जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, अशोक पटेल, सागवाड़ा प्रधान रेखा रोत, गलियाकोट प्रधान सूर्या अहारी, चेयरमैन निर्मला अहारी, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मीशंकर पाटीदार , हेमन्त पाठक प्रताप बलाई , अनिल पुरोहित, शैलेश भट्ट, विजय कुमार जैन, मोहन भट्ट, उमाशंकर त्रिवेदी, दिनेश पण्डया, प्रहलाद सिंह वरदा, श्याम भट्ट, दिनेश पाटीदार, योगेश जैन, नाथूलाल डेण्डोर, दिलीप डामोर, नयन कटारा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दशरथ खटिक, राहुल राव, प्रकाश सुथार, दीपक पाटीदार, मोहन प्रजापत, ईश्वर पंचाल, शैलेश पण्डया, मोहनपाल सिंह, शंकर लाल, कीर शम्बुशंकर, सीमा जोशी, रेखा व्यास, संगीता डामोर, कमलेश्वरी, अनिता पण्डया, नीलम सोमपुरा, पूजा ,तिलकनंदनी शाह सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे |
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Dungarpur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like