GMCH STORIES

पार्टी को माँ मानते हुए करे मजबूत - विधायक कटारा

( Read 4820 Times)

16 Jun 17
Share |
Print This Page
सागवाडा | पंडित दीनदयाल उपाध्याय विस्तार योजना के तहत सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ विस्तारक को प्रशिक्षण के बाद आज अपने-अपने बुथो के लिए रवाना किया गया | इससे पहले गमोठवाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में सागवाडा विधानसभा के विस्तारक अशोक मेंतवाला के मुख्य आतिथ्य और विधायक अनिता कटारा की अध्यक्षता में समारोह आयोजित हुआ | समारोह को सागवाडा विस्तारक अशोक मेंतवाला ने संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता और संगठन एक ही सिक्के के दो पहलू है और बिना संगठन के सत्ता संभव नहीं है| ऐसे में मेतवाला ने मुख्यमंत्री के मिशन १८० व मिशन २५ को हासिल करने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा | मेतवाला ने सागवाडा विधानसभा क्षेत्र के सभी 253 विस्तारको को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर आमजन को भाजपा की रीति-नीति से अवगत करवाते हुए सरकार की उपलब्धियों और योजनाओ का लाभ दिलाकर भाजपा के प्रति आमजन के विश्वास को ओर मजबूत करने का आव्हान किया | इधर इस मौके पर सागवाडा विधायक अनिता कटारा ने भी समारोह को संबोधित किया | अपने संबोधन में विधायक कटारा ने भाजपा संगठन को अपनी माँ और कार्यकर्ता के सम्मान को अपना सम्मान बताया | विधायक कटारा ने कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर प्रशिक्षण में बताये बूथ विस्तारको के कार्यो के बारे में बताते हुए संगठन की मंशानुरूप पार्टी को ओर मजबूत करने का आव्हान किया | इस मौके पर जिला महामंत्री अशोक पटेल ने विस्तारक कार्यभार सूचि का वाचन किया | कार्यक्रम का संचालन मूकेश पंडया ने किया और आभार महामंत्री अशोक पटेल ने जताया| समारोह में पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, पूर्व पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, पूर्व उप प्रधान नरेन्द्र पंड्या, सीसीबी चेयरमेन बद्रीनारायण शर्मा, गलयकोट प्रधान सूर्या अहारी, चेयरमेन निर्मला अहारी ,जिला उपाध्यक्ष सुनील पंडया, जिला मंत्री जीवनलाल पाटीदार, सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य , सरपंच , पार्षद सहित भाजपा विस्तारक कार्यकर्ता मौजूद रहे |
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Dungarpur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like