GMCH STORIES

जिला कलक्टर सोलंकी ने किया पदभार ग्रहण

( Read 7479 Times)

30 Apr 16
Share |
Print This Page
डूंगरपुर / राज्य सरकार के आदेशानुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी व जिला कलक्टर सुरेन्द्र कुमार सोलंकी ने शुक्रवार सुबह डूंगरपुर के 57 वें कलक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया।
आज सुबह कलेक्ट्रेट में उन्होंने अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक कुमार से पदभार ग्रहण किया और कलेक्ट्रेट के विभिन्न प्रभागों के बारे में जानकारी प्राप्त की। अतिरिक्त कलक्टर ने जिले व कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में रिक्तियों के बारे में जानकारी देते हुए जिले का समग्र परिदृश्य प्रस्तुत किया। इस दौरान निजी सहायक भवानसिंह, देवचंद यादव, कार्यालय सहायक गटुलाल यादव और अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद राजस्थान ग्राम सेवक संघ के प्रदेश मंत्री श्यामसुदंर पाटीदार के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष भरतलाल कलाल, जिला मंत्री अजय जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ददौडि़या, रंजीत माली, राजेश लबाना, भूरालाल पाटीदार, ईश्वरलाल आदि ने कलक्टर सोलंकी का पुष्पहार पहना कर स्वागत किया।
देर रात पहुंचे कलक्टर:
इससे पूर्व गुरुवार देर रात्रि सर्किट हाउस पहुंचे कलक्टर सोलंकी का जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार जैन, अतिरिक्त कलक्टर अशोक कुमार, एसडीओ निकया गोहाएन, सीईओ परशुराम धानका, एसीईओ एमएल वर्मा, रसद अधिकारी कलीम अहमद, पुलिस उपाधीक्षक माधोसिंह सोढ़ा, तहसीलदार गणेशलाल पंचाल, शहर कोतवाल हरेन्द्र सोढ़ा आदि ने स्वागत किया। इसके बाद सर्किट हाउस में डूंगरपुर विधायक देवेन्द्र कटारा ने जिला कलक्टर से मुलाकात की और जिले के वैकासिक गतिविधियों के बारे मंे जानकारी देते हुए क्षेत्रीय परिस्थितियों के बारे में बताया। इस दौरान एसपी जैन ने जिले में कानून व्यवस्था की स्थितियों के बारे में बताया।
This Article/News is also avaliable in following categories : Dungarpur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like