GMCH STORIES

जलस्वावलंबन अभियान जन जन का अभियान - विधायक अनिता

( Read 9477 Times)

21 Jan 18
Share |
Print This Page
सागवाडा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत सागवाडा विधायक अनिता कटारा ने श्रमदान करते हुए सागवाडा पंचायत समिति व गलियाकोट पंचायत समिति में अभियान के तृतीय चरण व सागवाडा नगरपालिका में द्वितीय चरण का अगाज किया | विधायक कटारा ने सागवाडा पंचायत समिति की बूचिया पंचायत के बलरामपुर गांव में 6 करोड़ 33 लाख व गलियाकोट पंचायत समिति की झोसवा गाँव मे 9 करोड़ 96 लाख के कार्यो की आधारशिला रखी | इसी तरह सागवाडा नगरपालिका क्षेत्र के तलैया फला में २३ लाख के कार्य में श्रमदान करते हुए मुख्यमंत्री जलस्वावलंबन अभियान का आगाज किया | इधर इस मौके पर विधायक अनिता कटारा ने सभी जगह शुभारम्भ समारोहों को भी संबोधित किया | अपने संबोधन में विधायक कटारा ने मुख्यमंत्री के प्रदेश को हरा-भरा बनाने वाले मुख्यमंत्री जलस्वावलंबन अभियान को आदिवासी अंचल डूंगरपुर जिले के लिए वरदान बताया | विधायक कटारा ने कहा की मुख्यमंत्री जलस्वावलंबन अभियान सरकार का ही अभियान नहीं है ये अभियान जन जन का अभियान है | उन्होंने कहा की अभियान के पिछले चरणों में हुए कार्यो ने जिले की सूरत बदल कर रख दी है | क्षेत्र में जंहा जलाशयों में पानी रुकने से जलस्तर बढ़ है वही किसानो को सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध हुआ है | ऐसे में विधायक अनिता कटारा ने लोगो से अभियान के इस चरण में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया | इस मौके पर सागवाडा प्रधान रेखा रोत, गलियाकोट प्रधान सूर्या अहारी, नगरपालिका अध्यक्ष निर्मला अहारी, भाजपा नेता नरेन्द्र पंड्या ,पूर्व पालिका चेयरमेन विजयकुमार जैन, मंडल अध्यक्ष प्रताप बलाई, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार, महामंत्री कल्याण सिंह, मुकेश पंड्या, दिनेश पाटीदार, राजभद्रसिंह, पार्षद रजनीश व्यास, भवर खटीक, तारा शा,ह एसडीएम गोपाललाल स्वर्णकार, तहसीलदार सुबोतसिह चारण, बीडीओ मूलाराम सोलंकी, मामन वर्गीस, एईएन सुनील जैन, हितेश शाह, राजेन्द्रसिंह, जलदाय विभाग एईएन सुखदेव शर्मा, रेंजर शांतिलाल खटीक, रूपा भाई और सैकड़ो की संख्या में आमजन मौजूद रहे |

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Dungarpur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like