GMCH STORIES

राजस्थान सूचना केन्द्र में श्री कमल सिंह की सेवाओं का अभिनन्दन

( Read 10933 Times)

30 Jun 15
Share |
Print This Page
राजस्थान सूचना केन्द्र में श्री कमल सिंह की सेवाओं का अभिनन्दन नई दिल्ली, नई दिल्ली के राजस्थान सूचना केन्द्र में वाहन चालक के रूप में करीब 33 वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए श्री कमल सिंह का मंगलवार को बीकानेर हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में अभिनन्दन किया गया।
समारोह के आरंभ में राजस्थान सूचना केन्द्र के अतिरिक्त निदेशक एवं प्रभारी श्री गोपेन्द्र नाथ भट्ट ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर शुभकामनाएं दी और उनके द्वारा दी गई सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर सूचना केन्द्र के सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री शिवराम मीना, श्री गौरव बिन्दल, सुश्री चंचल, श्री जगत सिंह और पूर्व कर्मचारियों में श्री राजेन्द्र सिंह रावत, श्री अनिल कुमार माथुर एवं अन्य कर्मचारियों ने भी श्री कमल सिंह को फूलमालाएं भेंट कर उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी।
समारोह में राजस्थान सूचना केंद्र के कर्मचारियों के अलावा आवासीय आयुक्त कार्यालय, पर्यटन विभाग, राज्य बीमा एवं जी.पी.एफ. के कर्मचारियों ने भी श्री कमल सिंह की सेवाओं का उल्लेख करते हुए उन्हें शुभकामनाएं अर्पित की।
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like