दिल्ली-गुड़गांव टोल प्लाजा का भविष्य संकट में

( Read 612 Times)

23 Feb, 12 09:44
Share |
Print This Page

नई दिल्ली | दिल्ली -गुड़गांव टोल प्लाजा का मामला उलझता दिखाई पड़ रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने शर्तो का पालन नहीं करने पर टोल प्लाजा का निर्माण व प्रबंध करने वाली कंपनी दिल्ली- गुड़गांव सुपर कनेक्टिीविटी लि. को करार रद करने का नोटिस थमाकर चुप्पी साध ली है। वहीं कंपनी का कहना है कि उसने समझौते की किसी भी शर्त का उल्लंघन नहीं किया है। एनएचएआइ के नोटिस में कंपनी को करार रद करने के तीन कारण गिनाए गए हैं। पहला, एनचएआइ से अनुमति लिए बगैर कंपनी द्वारा नया कर्ज बंदोबस्त करना। दूसरा, 2004 में बने इस टोल प्लाजा का डिजाइन भविष्य में यातायात के दबाव को ध्यान में रखकर नहीं तैयार किया गया। तीसरा कारण यह बताया गया है कि टोल प्लाजा के संचालन और रखरखाव के लिए वर्ष 2011-12 की मंजूरी नहीं ली गई। बहरहाल, दिल्ली हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई को देखते हुए एनएचएआइ के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव और एनएचएआइ के अध्यक्ष एके उपाध्याय ने कहा कि चूंकि मामला अदालत में विचाराधीन है। इसलिए प्राधिकरण अदालत में ही अपना पक्ष रखेगा। उधर दिल्ली- गुड़गांव सुपरकनेक्टिीविटी लिमिटेड के प्रवक्ता ने एनएचएआइ के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। कंपनी के अनुसार कि उसने समझौते की किसी भी शर्त का उल्लंघन नहीं किया है। गत दिसंबर में जब एनएचएआइ ने कंपनी को प्री टर्मिनेशन नोटिस दिया था तो दिल्ली हाईकोर्ट में इसे हमने ही चुनौती दी। जहां तक नए कर्ज इंतजामों (रीफाइनेंस) की बात है तो जुलाई 2009 में इसके लिए एनएचएआई से बाकायदा अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया था। इसके बाद ही सितंबर 2010 में रीफाइनेंसिंग हुई।

कंपनी का यह भी कहना है कि एनएचएआइ की ओर से नियुक्त स्वतंत्र परामर्शदाता की सलाह पर तैयार डिजाइन से ही 2004 में इस टोल प्लाजा का निर्माण किया गया था। इसी सलाहकार ने 2008-9 में टोल प्लाजा को प्रमाणित किया और कहा कि इसका निर्माण भविष्य के ट्रैफिक दबाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसलिए एनएचएआइ के आरोप निराधार हैं। दिल्ली-गुड़गांव टोल प्लाजा को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा है। यहां आए दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: दिल्‍ली
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Jiwaji University
Rank #2 :: Indian Institute of Technology, Indore - IIT Indore
Rank #3 :: Barkatullah University
Rank #4 :: Madhya Pradesh Bhoj Open University
Rank #5 :: Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism
Rank #6 :: Maulana Azad National Institute of Technology (MANIT), Bhopal
Rank #7 :: National Law Institute University - NLIU
Rank #8 :: Rajiv Gandhi Proudyogiki Vishwavidyalaya
Rank #9 :: Devi Ahilya Vishwavidyalaya
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG