15 हजार के मुचलके पर अभिनेता सैफ अली रिहा

( Read 1602 Times)

23 Feb, 12 10:13
Share |
Print This Page

15 हजार के मुचलके पर अभिनेता सैफ अली रिहा मुंबई | दक्षिण मुंबई के पांच सितारा ताज होटल के जापानी रेस्त्रां में एक एनआरआइ कारोबारी पर हमला करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (41) को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया। सैफ को 15 हजार के मुचलके पर रिहा किया गया। इससे पहले पीडि़त इकबाल शर्मा की शिकायत पर कोलाबा पुलिस थाने में सैफ के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि सैफ कारोबारी से सुलह करने में नाकाम रहे। मार खाए इकबाल का कहना है कि झगड़े का फैसला अब अदालत में ही होगा। पुलिस सैफ को उनके वकील के नरीमन प्वाइंट स्थित कार्यालय से गिरफ्तार कर थाने ले आई थी। एक घंटे में ही पुलिस ने बयान दर्ज कर उन्हें जमानत दे दी। थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनोद सावंत ने बताया कि सैफ और उनके दो साथियों को जमानत पर रिहा किया गया है।

सावंत ने बताया कि इकबाल ने मंगलवार रात पुलिस के समक्ष दावा किया था कि उस पर सैफ और उनके दोस्तों ने हमला किया। हमले के दौरान सैफ ने उसे घूंसा मारा। इकबाल के मुताबिक वह वसाबी रेस्त्रां में परिवार के साथ भोजन कर रहा था, जबकि सैफ, अभिनेत्री करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और उनके कुछ अन्य दोस्तों के साथ सामने वाली मेज पर बैठे हुए थे। शर्मा ने सैफ और उनके दोस्तों के ऊंची आवाज में बात करने और जोर से हंसने पर ऐतराज जताया। इसके जवाब में सैफ ने कहा कि अगर शांति चाहिए तो लाइब्रेरी में जाकर बैठो। इसके बाद बहस हाथापाई तक पहुंच गई और अभिनेता और उनके दोस्त क्रोधित हो गए और उस पर हमला कर दिया। सूत्रों के हवाले से बताया तो यह भी जा रहा है कि इस लड़ाई में कटोरी और कांटे भी फेंके गए। अभिनेता और उनके दोस्तों के खिलाफ आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले एसीपी इकबाल शेख ने संवादाताओं को बताया था कि सैफ के खिलाफ जमानती धाराएं लगाई गई हैं।

हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया था कि शिकायतकर्ता के साथ मौजूद महिला के साथ झड़प के दौरान दु‌र्व्यवहार किया गया था। वहीं सूत्रों के मुताबिक सैफ और उनके साथियों के शोर शराबे से परेशान शख्स इकबाल ने उनसे अपनी आवाज धीमी रखने का अनुरोध किया। इसके बाद सैफ ने शर्मा के चेहरे पर घूंसा मारा, जिससे उनकी नाक में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस अब मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। वहीं सैफ ने कहा कि है मैंने जो कुछ भी किया वह बचाव में की गई कार्रवाई थी। सच जल्द ही सामने आ जाएगा। वहीं इकबाल का कहना है कि सैफ झूठ बोल रहे हैं।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: खास खबरें , सिनेमा जगत
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: University of Hyderabad
Rank #2 :: Indian Institute of Technology Hyderabad - IIT Hyderabad
Rank #3 :: Nalsar University of Law
Rank #4 :: Andhra Pradesh Agricultural University
Rank #5 :: Dr. B. R. Ambedkar Open University
Rank #6 :: English and Foreign Languages University
Rank #7 :: Jawaharlal Nehru Technological University - JNTU
Rank #8 :: Maulana Azad National Urdu University
Rank #9 :: Osmania University
Rank #10 :: Potti Sreeramulu Telugu University
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG