निम्बाहेड़ा | ग्राम पंचायत केली में विधायक उदयलाल आंजना ने 44 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि विधायक आंजना ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पेयजल और मूलभूत सुविधाएं मिले यही सरकार का लक्ष्य है। पंचायत समिति प्रधान गोपाल आंजना ने अध्यक्षता की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर व कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष शांतिबाई गुर्जर विशिष्ट अतिथि थे। विधायक आंजना ने नवनिर्मित राजीव गांधी सेवा केंद्र, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा निर्मित 2 लाख 40 हजार लीटर की पेयजल टंकी, पाटीदार मोहल्ला में सीसी रोड, राउप्रावि परिसर में सर्वशिक्षा अभियान के तहत निर्मित कक्षा कक्ष सहित 44 लाख की लागत के कार्यों का लोकार्पण किया। केली सरपंच अंबालाल ने अतिथियों का साफा बंधवाकर माल्यार्पण किया। समारोह में घीसालाल गुर्जर, माणक खटीक, सुजान जैन, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरधारीलाल खटीक मौजूद थे।