GMCH STORIES

पुलिस व भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान पर चर्चा

( Read 3824 Times)

18 Jun 18
Share |
Print This Page
चित्तौड़गढ़ | पुलिस लाइन में राजस्थान पुलिस व भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में रविवार शाम अपराध मुक्त समाज निर्माण में पुलिस की भूमिका पर चर्चा हुई।
मुख्य वक्ता भारतीय चरित्र निर्माण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रामकृष्ण गोस्वामी ने गीता के विभिन्न श्लोकों के उद्धरण देते हुए अपराध मुक्त समाज निर्माण पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए डिप्टी गजेंद्रसिंह जोधा ने ज्ञान, कर्म व भक्ति के त्रिआयामी दृष्टिकोण को सहज रूप से समझाने का प्रयास किया। प्रदेश अध्यक्ष राव डॉक्टर गोविंदसिंह ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अधिकारी व जवान को बुद्धि , विवेक व सहज समझ से निर्णय के बारे में जानकारी दी। भारतीय चरित्र निर्माण संस्था योजना प्रमुख श्रीचंद साहू ने संस्थान की जानकारी दी। वक्ताओं ने जवानों सहित मंचासीन अतिथियों तथा नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए गीता दर्शन तत्व का दर्शन कराया। उस दिशा में संवाद सार्थक रहा।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like