GMCH STORIES

सांसद जोशी ने की केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड से भेंट

( Read 11314 Times)

10 Feb 18
Share |
Print This Page
सांसद जोशी ने की केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड से भेंट चित्तौडगढ / चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने आज दिल्ली में केन्द्रीय खेल तथा युवा कार्यक्रम मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड से भेंट की। सांसद जोशी ने बताया की राजस्थान उदयपुर में पहली बार डब्ल्यु.डब्ल्यु.ई. की तर्ज पर रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका नाम आई. डब्ल्यु. ई. के अन्तर्गत एनकांउटर-१८ रखा गया है। जिसमें देश विदेश के विभिन्न रेसलर भाग लेंगे। सांसद जोशी ने इस प्रतियोगिता में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड को पधारने हेतु आमंत्रित किया।
इस दौरान रेसलर दी ग्रेट खलि तथा इस रेसलिंग कार्यक्रम के आयोजक अर्जुन पालिवाल ,अशोक जोशी एवं तुषार मेहता भी साथ उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like