GMCH STORIES

तीन हजार पर्यटकों ने देखा चित्तौड़ का किला

( Read 4870 Times)

20 Nov 17
Share |
Print This Page
चित्तौड़गढ़ / पदमावती फिल्म के कारण देशभर में चर्चा का विषय बनी रानी पदमिनी और चित्तौड़ दुर्ग के प्रति पर्यटकों में कितना चाव है। इसका अंदाज पर्यटकों के किले पर रौनक से लगा। बंद के दूसरे ही दिन करीब तीन हजार पर्यटकों ने दुर्ग देखा। कुछ पर्यटकों ने रात शहर के होटल, धर्मशालाओं में गुजारी तो कुछ ने एनवक्त पर टयूर प्लान बदलकर एक दिन आगे खिसका दिया। फिल्म के विरोध में आंदोलन के तहत शुक्रवार को शाम पांच बजे तक दुर्ग प्रवेश बंद था। इस दौरान हवाई फायर और आक्रोश की खबरें देशभर में फैली पर पर्यटन सीजन अगले ही दिन पटरी पर नजर आया। सुबह सात बजे से पर्यटक वाहन सरपट दौड़ने लगे। पुरातत्व विभाग के टिकट विंडो पर पहले तीन घंटे में 600 और दोपहर पौने एक बजे तक 1090 टिकट कट गए। शाम तक आंकड़ा करीब 1800 तक पहुंचने का अनुमान है। इस पैमाने से कुल पर्यटकों की संख्या लगभग तीन हजार हुई। कई विदेशी भी आए। इस चहल-पहल से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग काम पर लगे रहे। शुक्रवार को बंद से आठ से दस लाख का कारोबार प्रभावित हुआ था।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like