GMCH STORIES

मधुवन में श्रीमद भागवत कथा 6 से

( Read 6081 Times)

02 Jul 15
Share |
Print This Page
चित्तौड़गढ़ | उपनगरीय क्षेत्र मधुवन कॉलोनी में छह से 13 जुलाई तक होने वाली श्रीमदभागवत कथा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
श्रीराम महोत्सव समिति मधुवन सेंती की ओर से नीलकंठ महादेव मंदिर हाथीकुंड पर प्रतिदिन दोपहर दो से शाम छह बजे तक भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रीनीलकंठ महादेव परिसर में होगा। भागवताचार्य श्रीरूद्रदेव शास्त्री त्रिपाठी संगीतमय कथा वाचन करेंगे। पं. राकेश शास्त्री मधुवन द्वारा यज्ञ करवाया जाएगा। आयोजन के तहत छह जुलाई को शाम चार बजे जल यात्रा निकलेगी। पंचदेव पूजन, भागवत पूजन, नववर्धेनी कलश पूजन, जल यात्रा, प्रसाद वितरण होगा। सात जुलाई को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक स्थापित देव पूजन, श्रीमदभागवत महात्म्य, शुक्र चरित्र, परीक्षित चरित्र का वाचन होगा। आठ को देवपूजन, वराह अवतार, कपिलोपाख्यान, ध्रुव चरित्र, नौ को देवपूजन, नृसिंह प्राकट्य, 10 जुलाई को गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन चरित्र, रामावतार कृष्ण, जन्म, 11 को देवपूजन, नंदोत्सव, बाल लीला, 12 को रामलीला, कंस वध, रुकमणी विवाह, देवपूजन, गोवर्धन पूजन के बाद 13 जुलाई को सुबह सवा नौ बजे से स्थापित देवपूजन, पंच कुंडात्मक भागवत महायज्ञ, हवन, सुदामा चरित्र, उद्धव गीता, परीक्षित मोक्ष, व्यास पूजन, पूर्णाहुति के साथ कथा समापन होगा।
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like