जयनारायण खंडेलवाल के निधन पर शोकसभा
( Read 4894 Times)
13 Nov 17
Print This Page
नई दिल्ली । दिल्ली में जनसंघ के संस्थापकों में से एक जयनारायण खंडेलवाल के निधन पर रविवार को सिविक सेंटर में शोकसभा आयोजित की गई। भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।श्रद्धांजलि देते हुए उत्तरी दिल्ली की मेयर प्रीति अग्रवाल ने स्व. खंडेलवाल सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक तौर पर प्रखर नेता थे। उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलकर हम पार्टी को और आगे बढ़ा सकते हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया, जेजे सेल एवं अनधिकृत कालोनियों के संयोजक उमेश वर्मा, भारती, मोनू समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके अलावा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की माता जी की निधन हो गया। निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन के अलावा तमाम भाजपा नेताओं ने पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Chintan