मावली से बडी सादडी तक आमान परिवर्तन के लिए मुख्यमंत्री की सहमति

( Read 942 Times)

30 Jan, 12 14:07
Share |
Print This Page

CM give his consent for Badi Shadri rail line

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मावली से बड़ीसादड़ी तक रेलमार्ग के आमान परिवर्तन के लिए सहमति जताते हुए कहा कि वे भी चाहते हैं कि इस मार्ग पर बड़ी लाइन बिछाई जाए। साथ ही इसे नीमच तक जोड़ने की बात को भी उचित बताया। उन्होंने सर्किट हाउस में शनिवार को जनसुनवाई के दौरान ज्ञापन देने पहुंचे रेल संघर्ष समिति बड़ीसादड़ी के प्रतिनिधिमण्डल से बातचीत में यह भावना व्यक्त की। संयोजक विजयसिंह राठौड़, डॉ. विमल नागौरी, मनोहरनारायण ने मुख्यमंत्री से कहा कि मारवाड़ से बड़ीसादड़ी तक मीटरगेज का आमान परिवर्तन और इस लाइन को नीमच तक जोड़ने से क्षेत्र के विकास की रफ्तार बढ़ जाएगी। सफर तो सहज होगा ही, लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेंगे। नीमच बड़ी अनाज मंडी है, वहां तक आना-जाना सहज हो जाने से व्यापारियों को भी बड़ा लाभ होगा। इस पर गहलोत ने भी उनकी मांग पर सहमति जताई और कहा कि वे इसके लिए प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री से मिलने छोटीसादड़ी, बड़ी सादड़ी, बोहेड़ा, बान्सी, कानोड़, भीण्डर, खेरोदा, वल्लभनगर का संयुक्त प्रतिनिघिमण्डल पहुंचा। रेलवे संघर्ष समिति बड़ीसादड़ी की अगुवाई में इस मांग को लेकर लम्बे समय से आन्दोलन चल रहा है। 25 जनवरी को तीन जिलों के 14 गांव-कस्बे एक साथ बंद रहे थे। एक हजार पोस्टकार्ड भेजे जाने का आंदोलन भी चल रहा है। अब यह प्रतिनिघिमंडल सांसद गिरजा व्यास के बुलावे पर रेलमंत्री से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो गया। राजस्थान किसान सभा के प्रांतीय मंत्री पं. जीवराज शर्मा के नेतृत्व में हुई बैठक में मावली इकाई ने मारवाड़-बड़ीसादड़ी आमान परिवर्तन व इसे नीमच तक बढ़ाने के लिए आंदोलन करने का निर्णय किया गया। शिव दल मेवाड़ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशन पर चेतक और इंदौर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। उल्लेखनीय है कि यह स्टेशन आधे उदयपुर शहर से जुड़ा हुआ है।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: उदयपुर , मुख्यमंत्री
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Fast Five
Rank #2 :: Thor
Rank #3 :: Priest
Rank #4 :: Captain America: The First Avenger
Rank #5 :: Another Earth
Rank #6 :: Pirates of the Caribbean: On Stranger Tides
Rank #7 :: Transformers: Dark of the Moon
Rank #8 :: Cowboys & Aliens
Rank #9 :: The Hangover Part II
Rank #10 :: Harry Potter and the Deathly Hallows – Part 2
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG