GMCH STORIES

आरकाम कर्ज उतारने के लिए संपत्तियां बेचेगी

( Read 4481 Times)

21 Nov 17
Share |
Print This Page
नई दिल्ली कर्ज के बोझ तले दबी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकाम) को कर्ज देने वाले निकायों ने उसे दिल्ली और चेन्नई की रीयल एस्टेट संपत्ति को बेचने की मंजूरी दे दी है। ये संपत्तियां कनाडा की संपत्ति प्रबंधन कंपनी ब्रुकफील्ड को बेची जाएंगी।इससे जुड़े एक सूत्र ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा, कर्जदाताओं ने आरकाम की दिल्ली और चेन्नई की संपत्तियों को 801 करोड़ रपए में ब्रुकफील्ड को बेचने की अनुमति दे दी है। आरकाम से इस बारे में संपर्क करने पर उसने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। ब्रुकफील्ड ने भी भेजे गए ईमेल पर तत्काल कोई प्रतिक्रि या नहीं दी है।सूत्र ने बताया कि इससे प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग कर्ज चुकाने में किया जाएगा। अपनी संपत्तियों का मौद्रीकरण करने के लिए आरकाम नवी मुंबई में धीरभाई अंबानी नॉलेज सिटी समेत अन्य संपत्तियों के लिए उचित खरीदार की तलाश कर रही है। आरकॉम पर लगभग 45,000 करोड़ रपए कर्ज का बोझ है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Business News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like