सियाम का पर्यावरण संरक्षण अभियान
( Read 4647 Times)
19 Jun 17
Print This Page
नई दिल्ली | वाहन निर्माता कंपनियों के शीर्ष संगठन सोसाइटी आफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्र्चस (सियाम) की एक पहल सोसाइटी फॉर ऑटोमोटिव फिटनैस एंड एनवायरनमेंट ने विश्व पर्यावरण दिवस पर देश में स्थित 6000 ऑटोमोबाइल डीलरों के यहां सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें वाहनों की धुलाई के लिए ड्राई वॉस पर जोर दिया गया। सियाम ने एक बयान में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, पर्यावरण की स्थिरता और इसके सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित कई गतिविधियों का आयोजन किया।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Business News