भारत में पेट्रोल दूसरे देशों से महंगा
( Read 3343 Times)
07 Sep, 12 11:25
Print This Page
नई दिल्ली । पेट्रोल भारत में अमेरिका, पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले काफी महंगा है। हालांकि योरप के मुकाबले यह सस्ता बैठता है। हालांकि भारत में डीजल की दर सबसे कम है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम ६८.४६ रु. प्रति लीटर है, जबकि पाकिस्तान में यही भाव ५३.३२ रु. लीटर, श्रीलंका में ६१.५६ रु. और बांग्लादेश में ६२.२५ रु. प्रति लीटर का भाव है। नेपाल भारत से समस्त ईंधन का आयात करता है, वहां भी पर पेट्रोल ७४.७७ रु. प्रति लीटर है। यह जानकारी लोकसभा में पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने लिखित जवाब में दी। अमेरिका में पेट्रोल के दाम रुपए के लिहाज से ५०४४ रु. प्रति लीटर है।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है:
व्यापार