हीरो मोटोकॉर्प 2013 में सुपर बाइक उतारेगी

( Read 714 Times)

23 Feb, 12 09:58
Share |
Print This Page

नई दिल्ली | देश की दिग्गज दोपहिया निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने प्रीमियम मोटरसाइकिल बाजार में प्रवेश के लिए अमेरिकी कंपनी ईबीआर से रणनीतिक गठजोड़ किया है। इस गठजोड़ की मदद से कंपनी वर्ष 2013 में भारतीय बाजार में सुपर बाइक उतारेगी। हीरो मोटोकॉर्प के प्रबंध निदेशक व सीईओ पवन मुंजाल ने कहा कि ईबीआर हमारे कुछ सपनों को साकार करेगी। प्रीमियम बाइक बाजार में यह रणनीतिक गठबंधन हमारे लिए आगे की दिशा तय करने वाला है। हम वर्ष 2013 में अपने कुछ मौजूदा व नए उत्पादों में ईबीआर की डिजाइन व प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेंगे। कंपनी अपने हाईब्रिड (बिजली और पेट्रोल से चलने वाले) स्कूटर का विकास भी इसी अमेरिकी कंपनी के साथ मिल कर कर रही है। हाल ही में कंपनी ने यह स्कूटर दिल्ली ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था। मुंजाल ने कहा कि कंपनी अभी अधिकतम 250 सीसी की बाइक बना रही है।
कंपनी भारतीय ग्राहकों को वैश्विक उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कंपनियों के साथ गठजोड़ करने पर ध्यान दे रही है। भारत में कंपनी की सुपरबाइक हीरो ब्रांड नाम से ही पेश की जाएगी। जबकि वैश्विक बाजारों में ब्रांड नाम के लिए अध्ययन करने की जरूरत है। कंपनी ने बुधवार को ईबीआर की हाई स्पीड बाइक ईबीआर 1190 आरएस भी पेश की जिसके जरिए हीरो मोटोकॉर्प अमेरिका में एएमए प्रो रेसिंग सुपरबाइक चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। ईबीआर के चेयरमैन व मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी एरिक ब्यूएल ने कहा कि ईबीआर की हीरो मोटोकॉर्प के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण है। दोनों कंपनियां भावी प्रौद्योगिकी के साथ विश्वस्तरीय दुपहिया वाहनों का विनिर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: व्यापार
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: University of Madras
Rank #2 :: Anna University
Rank #3 :: Bharat University
Rank #4 :: Indian Institute of Technology Madras - IIT Madras
Rank #5 :: Sathyabama University
Rank #6 :: Sri Ramachandra University
Rank #7 :: Tamil Nadu Physical Education and Sports University
Rank #8 :: Tamil Virtual University
Rank #9 :: Institute of Mathematical Sciences - IMSc
Rank #10 :: MGR University
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG