बीते काफी वक्त से बोनी कपूर अपनी फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वेल 'नो एंट्री में एंट्री' बनाने की कोशिश कर रहे हैं। चर्चा थी कि इस फिल्म में अक्षय कुमार सलमान खान को रिप्लेस कर सकते हैं पर ऐसी कुछ बात बनी नहीं। अब खबर है कि बोनी कपूर इस फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर को साथ लाने का विचार कर रहे हैं। रणवीर जहां सलमान को रिप्लेस करेंगे वहीं अर्जुन अपने अंकल अनिल कपूर का रोल निभाएंगे। इसके अलावा फरदीन खान का किरदार कोई चरित्र अभिनेता निभाएगा। अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को रणवीर-अर्जुन की जोड़ी 2014 में आई 'गुंडे' के बाद एक बार फिर देखने काे मिलेगी।
Source :