GMCH STORIES

मिस वल्र्ड बनते ही ट्विटर पर भी छाईं मानुषी

( Read 6939 Times)

20 Nov 17
Share |
Print This Page
मिस वल्र्ड बनते ही ट्विटर पर भी छाईं मानुषी नईं दिल्ली। दुनियाभर में अपनी खूबसूरती का लोहा मनवाकर भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वल्र्ड 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया। 20 साल की मानुषी हरियाणा की रहने वाली हैं और डॉक्टरी की पढ़ाईं कर रही है। लेकिन बीती शाम से मिस वल्र्ड के ऐलान के बाद से मानुषि आम से खास हो गईं। बीते करीब 20 घंटे में ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या में कईं गुना इजाफा हुआ है।आपको बताते हैं कि विश्व सुंदरी बनने से पहली ट्विटर पर मानुषी को करीब 3900 लोग ही फॉलो करते थे लेकिन अब उनके फॉलोवर्स की संख्या 47 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी हैं, वह भी मजह 15 घंटों में।शनिवार शाम 8 बजे तक मानुषी को 3,923 लोग की फॉलो करते थे, लेकिन साढ़े आठ बजते-बजते यह आंकड़ा 6,424 पर पहुंच गया।फिलहाल मानुषी को 48 हजार से ज्यादा लोग ट्विटर पर फॉलो कर रहे हैं। यह आंकड़ा हर घंटे बढ़ रहा है।विश्व सुंदरी बनने से पहले मानुषी ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मिस यूनिवर्स प्रियंका चोपड़ा को फॉलो करती थीं। लेकिन विश्व सुंदरी बनने के बाद उन्होंने सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और सुष्मिता सेन को भी फॉलो करना शुरू कर दिया है।वह पहले सिर्प 8 लोगों को ही ट्विटर पर फॉलो किया करती थीं लेकिन वह यह संख्या 10 पहुंच गईं है। हालांकि ट्विटर ने अभी तक उनके हैंडल पर वेरिफाइड अकाउंट का ब्लू टिक नहीं लगाया है।पेसबुक पर मानुषी के पेज को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या साढ़े चार लाख से भी ज्यादा है। मिस वल्र्ड प्रतियोगिया में अंतिम पांच प्रतिभागियों में शामिल होने के बाद भारतीय सुंदरी मानुषी छिल्लर ने एक सवाल का ऐसा जवाब दिया कि वो सब पर भारी पड़ गईं। प्रतियोगिता में वुल 118 देशों की सुंदरियों ने शिरकत की थी और 17 साल बाद किसी भारतीय सुंदरी को यह खिताब मिला है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Entertainment
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like