मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि वह फिल्म ‘‘नो एंट्री 2’ में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। अनिल फिल्म ‘‘नो एंट्री 2’ को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि ‘‘नो एंट्री’ के अगले भाग को लेकर उनकी पूरी तैयारी हो चुकी है। फिल्म की कहानी भी तैयार हो चुकी है। उन्होंने कहा, फिल्म में मेरा ट्रिपल रोल है। निर्माता भी हूं। डबल रोल में ऐ¨क्टग करुंगा और एक रोल निर्माता का होगा। हम बहुत ही जल्द ‘‘नो एंट्री’ पर काम शुरू कर देंगे। अनीस बज्मी ने कहा, ‘‘नो एंट्री 2’ की कहानी बहुत खूबसूरत है। मैं कह सकता हूं यह वन ऑफ द बेस्ट फिल्म बन सकती है। इस फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान के डबल रोल हैं, इसके अलावा फिल्म में 10 लड़कियां होंगी। फिल्म की कहानी बोनी जी और सलमान को बहुत अच्छी लगी है। सलमान तो इस कहानी को कई बार पढ़ चुके हैं और वह कई और करीबियों को भी सुना चुके हैं।
Source :