मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त और रूप की रानी श्रीदेवी की जोड़ी 25 साल धूम मचाती नजर आएगी। निर्देशक अभिषेक वर्मन ने अपनी अगली फिल्म के लिए संजय दत्त और श्रीदेवी को चुना है। दोनों पिछली बार 1993 की थिल्रर ‘‘गुमराह’ में साथ दिखे थे और अब 25 साल बाद ये जोड़ी एक बार फिर दिख सकती है। अभिषेक वर्मन ‘‘2 स्टेट’ जैसी सुपर हिट बना चुके हैं। जिसमें आलिया भट्ट और अजरुन कपूर थे। संजय दत्त और श्रीदेवी के साथ वरुण धवन, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा की तिकड़ी भी होगी। अभिषेक वर्मन अभी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।
Source :