GMCH STORIES

‘‘भारत’ के लिए प्रियंका को मिले

( Read 8619 Times)

17 Jun 18
Share |
Print This Page
‘‘भारत’ के लिए प्रियंका को मिले
मुंबई बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को फिल्म ‘‘भारत’ के लिए 12 करोड़ की फीस मिली है। प्रियंका चोपड़ा जल्द सलमान खान के साथ फिल्म ‘‘भारत ’ में काम करने जा रही हैं। प्रियंका इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। ‘‘ क्वांटिको’ के जरिए वह अमेरिका में घर-घर पहुंची हैं। काफी समय तक हॉलीवुड में काम करने के बाद प्रियंका की ‘‘भारत’ में वापसी हुई है और अब वो बड़े पर्दे पर आने की तैयारी कर रही हैं। कहा जा रहा है कि ‘‘भारत’ के लिए प्रियंका को भारी-भरकम फीस दी गयी है।प्रियंका की टीम ने‘‘भारत’ के लिए सलमान खान की कंपनी से 14 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मांगे थे। फिल्म के लिए प्रियंका को 12 करोड़ दिये गये हैं। लगभग इतनी ही फीस दीपिका पादुकोण को‘‘पद्मावत’ के लिए दी गयी थी।‘‘भारत’ का निर्माण सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री कर रहे हैं, जबकि अली अब्बास जफ़र का निर्देशन है।‘‘भारत’ कोरियन फिल्म ‘‘ओडे टू माय फादर’ का आधिकारिक रीमेक है। प्रियंका के अलावा फिल्म में दिशा पाटनी भी हैं।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Entertainment
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like