GMCH STORIES

खली का किरदार निभाएंगे सुशांत सिंह राजपूत

( Read 9022 Times)

22 Sep 17
Share |
Print This Page
मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सिल्वर स्क्रीन पर मशहूर रेसलर खली का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने महेन्द्र सिंह धोनी पर आधारित फिल्म ‘‘एमएस धोनी’ में धोनी का किरदार निभाया था। फिल्म की सफलता के बाद सुशांत सिंह राजपूत बायोपिक के मामले में बॉलीवुड की पहली पसंद बन गए हैं। कहा जा रहा है कि दि ग्रेट खली के जीवन पर बनने वाली फिल्म के लिए सुशांत को ही अप्रोच किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक बना चुका फॉक्स स्टार स्टूडियो अब रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ खली पर एक बायोपिक करना चाहता है और उनकी शुरुआती जिंदगी से लेकर उनके रिंग तक के सफ़र की कहानी दिखाना चाहता है। इस फिल्म को बनाने के लिए फॉक्स स्टूडियो ने राइट्स भी खरीद लिए हैं। स्टूडियो की ओर से सिर्फ सुशांत का नाम सामने आया है, लेकिन वो इसे करेंगे या नहीं इस बात पर अभी कोई बात सामने नहीं आई है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Entertainment
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like