GMCH STORIES

अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूरपहली बार साथ करेंगे काम

( Read 10715 Times)

19 Sep 17
Share |
Print This Page

खबरों के अनुसार हर्षवर्धन कपूर बहुत ही जल्द शूटर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आयेंगे। इस फिल्म में उनके पापा अनिल कपूर भी दिखेंगे। हर्षवर्धन ने इस बात को कन्फर्म किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।
खबरों की मानें तो अनिल कपूर अपने रियल लाइफ बेटे के रील लाइफ फादर बनेंगे। अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर बाप-बेटे के रोल में दिखेंगे। वैसे यह लोगों के लिए काफी अच्छा एक्सपीरियंस होगा, क्योंकि ऐसे बहुत कम मौके आते हैं जब रियल लाइफ बाप-बेटे को स्क्रीन पर भी वही रिश्ता निभाने को मिले।

अगर हर्षवर्धन के फिल्मी करियर की बात की जाए तो उन्होंने मिर्ज्या से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन हर्ष की अदाकारी को खूब सराहा गया था। इसके बाद उन्होंने डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी की नई फिल्म भावेश जोशी को शूट किया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Entertainment
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like