GMCH STORIES

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ चातुर्मास का आगाज

( Read 4839 Times)

11 Jul 17
Share |
Print This Page
बीकानेर/ श्रीधरमहाराज एवं चातुर्मास सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में चातुर्मास महोत्सव का आगाज सोमवार को गुरु मंडल पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इक्कीसिया गणेश मंदिर में हुआ। इस अवसर पर पंडित राजेंद्र किराड़ू के आचार्यत्व में गुरुमंडल पूजन किया गया। सर्वेश्वरानंद जी महाराज का अभिषेक भी किया गया। समिति अध्यक्ष गोविंद डागा ने बताया कि चातुर्मास महोत्सव में प्रतिदिन सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मुख्य रूप से महिलाओं को देवी संस्कार प्रशिक्षण पुरुषों के लिए देव संस्कार प्रशिक्षण की व्यस्था की गई है। साथ ही वेद संध्या, तर्पण, रुद्री, महिम्न आदि का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में राजेश चूरा, कमल कल्ला, कुंदनमल बोहरा, ओमप्रकाश बोहरा, श्यामसुंदर व्यास, रवि पुरोहित, हरि पारीक, वीरेंद्र किराड़ू, लवली किराड़ू आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर चातुर्मास महोत्सव में 85 बालक वेदों का ज्ञान वेद परायण का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से 50 बालक मध्यप्रदेश से आए हैं। कमल कल्ला ने बताया कि लोगों के घरों में निशुल्क वेद पाठ करवाने की व्यवस्था भी निशुल्क की गई है लेकिन इसके लिए पूर्व में पंजीयन करवाना होगा।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Bikaner News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like