GMCH STORIES

दिन में हुआ गर्म अहसास

( Read 8233 Times)

18 Feb 17
Share |
Print This Page
बीकानेर | मौसम अब दिन में पूरी तरह करवट ले चुका है। दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धीरे-धीरे अब रात की ठंडक भी कम होती जा रही है। दिन में दक्षिण-पश्चिमी हवा चलने की वजह से धूप चुभने लगी है। ज्यादा देर धूप में खड़े होने पर पसीना भी निकलना शुरू हो गया है। अधिकांश लोगों ने दिन में गर्म कपड़े पहनने बंद कर दिए हैं लेकिन एहतियात के तौर पर सुबह-शाम अभी भी उनका उपयोग कर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोेतरी हुई है लेकिन दिन का तापमान सामन्य है।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Bikaner News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like