GMCH STORIES

महिला बंदियों की अलग जेल

( Read 2089 Times)

27 Nov 15
Share |
Print This Page
बीकानेर, बीकानेर केन्द्रीय कारागृह परिसर में संभाग स्तरीय महिला जेल बनेगी और इसमें प्रशासनिक स्टॉफ भी महिलाओं का ही होगा।
बीछवाल स्थित बीकानेर केन्द्रीय कारागृह परिसर में राज्य की तीसरी महिला जेल का निर्माण शुरू हो गया है। संभाग स्तरीय इस महिला जेल में डीवाईएसपी, जेलर, प्रहरी, कांस्टेबल सहित अन्य प्रशासनिक स्टॉफ भी महिलाओं का ही होगा। इसके अलावा जेल में डॉक्टर और नर्स भी महिलाएं ही होंगी। राज्य सरकार ने बीकानेर में महिला जेल के निर्माण के लिए प्रथम चरण में दो करोड़ रुपए दिए हैं। पीडब्ल्यूडी ने निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। प्रथम चरण प्रशासनिक भवन, रसोई, वार्ड, चारदीवारी और अन्य जरूरी निर्माण होंगे। राज्य में अभी केवल जयपुर और जोधपुर में ही महिला जेल हैं।
This Article/News is also avaliable in following categories : Bikaner News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like