GMCH STORIES

अब गीतों में सुनेंगे नीतीश के 7 निश्चय

( Read 5145 Times)

21 Mar 16
Share |
Print This Page
पटना/ बिहार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय अब गीतों में भी दिखेंगे। इन सात निश्चयों को लेकर शिक्षा विभाग के जनशिक्षा निदेशालय ने आठ गीत लिखवाए हैं, जिन्हें एक पुस्तक के रूप में संकलित किया गया है। इस पुस्तक को बिहार दिवस के पहले दिन 22 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों लोकार्पित किया जाएगा। इसके बाद यह गीत राज्य भर में लोगों को सुनने को मिलेंगे। राज्य में विकास को लेकर सकारात्मक माहौल बनाने और लोगों को जागरूक करने में इन गीतों का योगदान होगा। पुस्तक में इन गीतों के साथ ही सात निश्चयों को दर्शाते नारे और गीत नाटिका भी होंगी।
इन गीतों में बिहार के विकास को लेकर सरकार की सोच और विजन को पेश किया जाएगा। इन गीतों की परिकल्पना और संयोजन सहायक निदेशक जनशिक्षा मो. गालिब खां का है। बिहार दिवस के अवसर पर इन आठों गीतों की सीडी का लोकार्पण भी किया जाएगा। गीतों में हिन्दी और उर्दू के शब्दों के साथ ही साथ बिहार की क्षेत्रीय भाषा मैथिली, भोजपुरी, अंगिका, वज्जिका और मगही के शब्दों का प्रयोग खूब हुआ है। यह गीत एक ओर विकास को लेकर सरकार की सोच और योजनाओं की जानकारी देंगे तो दूसरी ओर मद्य निषेध अभियान को सफल बनाने की अपील भी करेंगे।
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like