एनएसएस कैंप में छात्राओं को मिली स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी
( Read 2514 Times)
22 Jan 16
Print This Page
पटना| छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। सही खान-पान नहीं होने से उन्हें एनिमिया की शिकायत हो सकती है। अगर वे एनिमिया से पीड़ित हो गईं तो उन्हें कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं। यह बात गुरुवार को जेडी वीमेंस कॉलेज में डॉ. अलका पांडेय ने कहीं। कॉलेज में चल रहे एनएसएस कैंप में छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गईं। मुख्य अतिथि डाॅ. राजवल्लभ सिंह, डॉ. माला सिन्हा, डॉ. अमिता सिंह, प्राचार्य डॉ. सुभाष प्रसाद सिन्हा, डॉ. अंजु सिन्हा, डॉ. गीति सिन्हा आदि मौजूद रहे। पहले सत्र में छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई। उनसे खान-पान और अन्य समस्याओं के बारे में चिकित्सक ने पूछा। उनको रक्त संबंधी बीमारियों, इन्फेक्शन आदि के बारे में बताया गया।
This Article/News is also avaliable in following categories :
Rajasthan