GMCH STORIES

दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

( Read 2657 Times)

22 Nov 15
Share |
Print This Page
पटना | पिछले साल मध्य नवंबर में ठंड सामान्य थी। 27 नवंबर को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया था, जिसके कारण अच्छी-खासी ठंड पड़नी शुरू हो गई थी। इस वर्ष अब तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 29.9 व न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 1मौसम विभाग के निदेशक एके सेन व वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके गिरि का कहना है कि इस वर्ष ठंड आने में थोड़ी देर हुई है। सामान्य तौर पर 15 नवंबर के आसपास न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इस वर्ष अनुमान है कि न्यूनतम तापमान नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर में गिरेगा। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान गया में रहा।
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like