GMCH STORIES

कायस्थ समागम में होगा समाज के गुण दोष पर मंथन

( Read 3081 Times)

28 Jun 15
Share |
Print This Page
पटना | अपनी सशक्त राजनीतिक भागीदारी प्रस्तुत करने के लिए रविवार को स्थानीय श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में कायस्थ समागम का आयोजन किया गया है। जिसमें समाज अपने गुण-दोष पर गंभीरतापूर्वक मंथन करेगा। यह जानकारी समागम की पूर्व संध्या पर राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने दी। समागम के आयोजन स्थल का नामकरण कृष्णनंदन सहाय नगर किया गया है। बताया कि इसमें बिहार के कोने-कोने से व देश के विभिन्न प्रदेशों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। देश में कायस्थ समाज की अद्यतन स्थिति पर विचार विमर्श किया जाएगा। सामाजिक विसंगतियों पर चिंतन मनन होगा। आर के सिन्हा ने समागम के एतिहासिक होने का दावा किया है।
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like