GMCH STORIES

जीरो टॉलरेंस को और मजबूत किया : मांझी

( Read 2837 Times)

27 Jan 15
Share |
Print This Page
पटना | मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सोमवार को गणतंत्र दिवस पर कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी 'जीरो टॉलरेंस की नीति को और अधिक मजबूत किया है। भ्रष्ट लोकसेवकों पर नकेल कसने के लिए एक-दो नहीं, बल्कि तीन-तीन एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वे गांधी मैदान में झंडोत्तोलन के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस तरह देश में 26 जनवरी, 1950 को गणतंत्र की स्थापना के बाद यह पहला मौका था, जब बिहार के किसी मुख्यमंत्री को ऐतिहासिक गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने और परेड की सलामी लेने का मौका मिला।

मुख्यमंत्री ने तिरंगा फहराने के बाद सेना, बिहार पुलिस, केंद्रीय अद्र्धसैनिक बलों और एनसीसी कैडटों की भव्य परेड की सलामी ली। मौके पर उन्होंने बिहार की जनता को अपनी सरकार के एक साल के कामकाज का ब्योरा पेश करते हुए विगत एक साल में अपनी उपलब्धियों का भी जमकर बखान किया। कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में सुशासन तथा विकास के लिए सार्थक प्रयास किए हैं। इसका परिणाम है कि राज्य ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास किया है। सूबे की कानून-व्यवस्था की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस के कामकाज की वे लगातार समीक्षा कर रहे हैं, ताकि राज्य में कानून का राज स्थापित रहे। बिहार पुलिस को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम कदम उठाये हैं। सरकार ने अपने राजस्व में भी लगातार बढ़ोतरी की है।
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like