GMCH STORIES

बेटी के जन्म पर रोपेंगे पौधा, पौधे को देंगे बेटी का नाम

( Read 5028 Times)

17 Nov 17
Share |
Print This Page
भीलवाड़ा | तस्वारियाबासां गांव में मानव मित्र सेवा मंडल ने अच्छी पहल की है। एक पेड़ बेटी के नाम अभियान के तहत अब गांव में किसी भी परिवार में बेटी का जन्म होने पर गांव में पौधा लगाया जाएगा। इस पौधे काे बेटी का नाम दिया जाएगा। ट्री-गार्ड पर नवजात का नाम अंकित किया जाएगा। उस पौधे की देखरेख की की जिम्मेदारी बेटी के परिजन लेंगे। बेटी बचाने पर्यावरण संरक्षण के लिए यह पहल की गई है। मुहिम की शुरुआत गुरुवार से की गई। मानव मित्र सेवा मंडल के सचिव बृजेश दाधीच ने बताया कि बेटी बचाओ, पेड़ लगाओ की तर्ज पर यह अभियान शुरू किया गया है। बेटी के जन्म की किलकारी गूंजते ही पौधा लगाया जाएगा। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। स्कूल, सार्वजनिक भवन, सड़क तालाब के किनारे, अस्पताल निजी संस्थाओं के परिसर में बरगद, पीपल, नीम, गुलमोहर, शीशम, खेजड़ी आदि के पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य शेर खान, महेश पाराशर, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष घनश्याम सेन, पशु चिकित्सक घनश्याम जाट, सोजीराम जलवाणिया आदि मौजूद थे।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Bhilwara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like