GMCH STORIES

चातुर्मास प्रवास के समापन पर संतों को श्रावकों ने दी भावभीनी विदाई

( Read 7160 Times)

27 Nov 15
Share |
Print This Page
भीलवाड़ा | शहर में चातुर्मास के तहत प्रवासरत जैन संतों ने गुरुवार को ससंघ विहार किया। इस दौरान श्रावकों की आंखें नम हो गईं। तेरापंथ भवन में चातुर्मास समापन के बाद मुनि सुरेश कुमार हरनावां ने सहयोगी मुनि संबोध कुमार पावन कुमार के साथ मध्यप्रदेश के लिए विहार किया। क्षमा याचना गगन भेदी नारों के बीच श्रावक-श्राविकाओं के नयन बरस पड़े। जुलूस के रूप में साधना स्कूल पहुंचे, जहां व्याख्यान दिया। तेरापंथ सभा संस्था अध्यक्ष भैरूलाल चौरडिय़ा ने बताया कि चार महीने के दौरान तीन सौ कार्यक्रम हुए। शुक्रवार सुबह वे विहार करके आरसी व्यास कॉलोनी पहुंचेंगे। शाम सात बजे म्यूजिकल सेल्फ हीलिंग मेडिटेशन का प्रयोग करवाएंगे।
This Article/News is also avaliable in following categories : Bhilwara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like