भीलवाड़ा | बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक की लुहारिया शाखा में बुधवार को ऋण वितरण एवं ग्राहक संगोष्ठी कार्यक्रम मनाया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके गुप्ता ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता सरपंच किशन सिंह ने की। इस दौरान 12 स्वयं सहायता समूह को 15 लाख 65 हजार रुपए एवं 13 क्रेडिट कार्ड धारक किसानों को 18 लाख 25 हजार रुपए का ऋण वितरित किया गया। इस दौरान ग्राहकों को बैंक की ऋण एवं जमा योजनाओं की जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि शाखा की जमाएं 7.80 करोड़, अग्रिम 8.85 करोड़ व लाभ 19 लाख रुपए है। बैंक राज्य के 14 जिलों में 279 शाखाओं के माध्यम से सेवाएं दे रहा है।