व्हील चेयर पर लाई गयीं उमा ने जमकर हमला बोला

( Read 699 Times)

07 Feb, 12 07:32
Share |
Print This Page

व्हील चेयर पर लाई गयीं उमा ने  जमकर हमला बोला गोण्डा, भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार नेता उमा भारती ने आज बसपा-सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला तो वह समाजवादी पार्टी :सपा: अथवा बहुजन समाज पार्टी :बसपा: से समझौता करने के बजाय सरयू में डूब मरना पसंद करेंगी। उमा ने यहां पार्टी प्रत्याशी महेश नारायण तिवारी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए दावा किया कि भाजपा को राज्य विधानसभा के आगामी चुनाव में बहुमत मिलेगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो सरकार गठन के लिये सपा या बसपा से समझौता करने के बजाय वह सरयू में डूब मरना पसंद करेंगी।
पैर में चोट के कारण व्हील चेयर पर लाई गयीं उमा ने कहा कि सपा एक मतलब परस्त पार्टी है और उसके मुखिया मुलायम सिंह यादव

किसी के हितैषी नहीं हो सकते।
उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने बसपा विधायक डी. पी. यादव को पार्टी में शामिल करने से इसलिये रोका गया ताकि जनता में यह संदेश जाए कि सपा ने अब अपराधियों से दूरी बनाना शुरू कर दिया है। असलियत यह है कि यादव जैसे लाखों ‘अपराधी’ सपा में मौजूद हैं और अगर उन्हें पार्टी से निकालने की शुरुआत हुई तो फिर पार्टी में कोई नहीं बचेगा।
भाजपा नेता ने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को दलितों का मसीहा कहने वाली बसपा अध्यक्ष और प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल में दलितों का ही सबसे ज्यादा शोषण हुआ है।
उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी कहते हैं कि मायावती का हाथी पैसा खाता है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर उसे नोट खिलाता कौन है।

यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: भारत
Your Comments ! Share Your Openion
More News for You !
:: Udaipur.India-केन्द्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी 19 क...
:: India तालिबानी हमले की सूचना देने के बाद वाघा बॉर...
:: India भट्ट को गुजरात राज्य सरकार का एजेंट करार
:: India बाबा रामदेव पर आयकर विभाग की टेढ़ी नजर, 58 करो...
:: India बाबा रामदेव पर आयकर विभाग की टेढ़ी नजर, 58 करो...
:: India तबादला नीति बदलने से खंडूड़ी हुए खफा
:: India राष्ट्रपति पद के लिए नवीन और जया ने की संगमा ...
:: India बीआरटी कोरिडोर पर रोडरेज का शिकार हुए दिल्...
:: India शाहरुख के खिलाफ लिखित शिकायत, बचाने में जुट...
:: Delhi. India बैकलॉग आरक्षित पदों के बारे में सरकार ने ...
:: India कई ’’किन्तु‘‘ ’’परन्तु‘‘ लगाये जाते है वृद...
:: Rail.info.Rajasthan-लवे घोषणाओं की समीक्षा के लिए नहीं है क...
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Zee Cafe
Rank #2 :: HBO
Rank #3 :: AXN
Rank #4 :: Australia Network
Rank #5 :: BBC Entertainment
Rank #6 :: CBS Prime
Rank #7 :: Hallmark Channel
Rank #8 :: FX Channel
Rank #9 :: Fox Crime
Rank #10 :: Star World
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG