ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण परेशान
( Read 1815 Times)
15 Sep, 12 17:07
Print This Page
गादौली | ग्राम पंचायत पहरसर में बिलौठ वाले रास्ते का सिग्नल फ्यूज ट्रांसफार्मर करीब एक माह से जला पड़ा है। जिससे ग्रामीणों को मजबूरन अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। उमस भरा मौसम और बिजली का नहीं मिल पाना ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बना है। ग्राम पंचायत पहरसर सरपंच जसपाल कौर का कहना है कि बिजली निगम के उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत करा दिया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। । इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है:
भरतपुर