महाकुंभ बेणेश्वरधाम मुख्य मेला मंगलवार को

( Read 1634 Times)

06 Feb, 12 19:08
Share |
Print This Page

महाकुंभ बेणेश्वरधाम मुख्य मेला मंगलवार को राजस्थान के पर्वतीय दक्षिणांचल डूंगरपुर एवं बांसवाडा जिलों के मध्य माही तथा सोम-जाखम नदियों के पवित्र जलसंगम तीर्थ क्षेत्र पर चल रहा जनजातियों का महाकुंभ बेणेश्वरमेला पूरे यौवन पर है। सोमवार को यहां के मेलाबाजार मेलार्थियों से ठसाठस भरे हुए रहे। माघपूर्णिमा के मौके पर मुख्य मेले में मंगलवार को गुजरात, मध्यप्रदेश व राजस्थान के लाखों श्रद्धालु उमडेंगे। सोमवार को दिनभर मेलाबाजार और देवालयों में खासी भीड बनी रही। इस दौरान मेलार्थियों ने बाजारों से आवश्यकता की वस्तुओं की खरीदी कर मेले का लुत्फ उठाया। इसी प्रकार धाम परिसर के बेणेश्वर शिवालय, राधाकृष्ण मंदिर और अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं देवदर्शन कर मनौतियां मांगी। इन मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन का दौर भी दिनभर जारी रहा। पालकी यात्रा व शाही स्नान का रहेगा आकर्षण ः मुख्य मेले के अवसर पर मंगलवार को हरि मन्दिर साबला में पूजा अर्चना व धार्मिक अनुष्ठानों के बाद शाही जूलुस के रूप में महंत अच्युतानंद व भगवान निष्कलंक पालकी में सवार होकर सैकडों मावभक्तों व श्रद्धालुओं के साथ बैणेश्वर मेले की ओर कूच करेंगे । निष्कलंक भगवान की पालकी को परंपरा अनुसार श्रीगौड ब्राह्मण समाज के भक्तों एवं महंत की पालकी को आदिवासी माव भक्तों द्वारा उठाया जायेगा। शाही जुलूस का जगह-जगह पर पुष्पवृष्टि एवं मावजी महाराज व भगवान निष्कलंक के जयकारों के बीच स्वागत किया जायेगा । शाही जुलूस के बैणेश्वर धाम पहुंचने पर साद भक्तों एवं हजारों श्रद्वालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा एवं साद भक्तों द्वारा पारंपरिक रास नृत्य किया जायेगा । रास नृत्य की अगवानी में ही शाही जुलूस हरिमन्दिर पहुंचेगा। इस दौरान गोस्वामी अच्युतानंद महाराज माही और सोम-जाखम के पवित्र संगम स्थल आबुदर्रा में पवित्र स्नान करने के बाद राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और श्रद्वालुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। वागड के इस महामेले में देश-प्रदेश के करीब पांच लाख मेलार्थियों सहित विदेशी सैलानी भी मेले का लुत्फ उठाते हुए राजस्थानी व माव संस्कृति से रूबरू होंगे। अस्थिविसर्जन और तर्पण होगा ः माघ पूर्णिमा के मौके पर मेले में श्रद्धालु माही व सोम-जाखम के पवित्र जलसंगम में अपने दिवंगत परिजनों की अस्थियों का विसर्जन करेंगे। परंपराओं अनुसार सफेद कपडे में पुरूषों व लाल कपडे में महिलाओं की अस्थियों का विर्सजन किया जाएगा। विसर्जन से पूर्व विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी और दिवंगत परिजनों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी ः मेले में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन की भी व्यवस्था की गई है। इसके तहत मंगलवार को पगडी बांधो, रस्साकस्सी, मटका दौड व वागडी वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें सम्मिलित होने वाले प्रतिभागी जिला पर्यटन अधिकारी अनिल तलवाडया के मोबाईल नम्बर 9414688319 पर अपना आवेदन कर सकेंगे। प्रदर्शनिय का भी आकर्षण बरकरार ः मेले में विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी संवहित करने के लिए स्थापित की गई प्रदर्शनियों का आकर्षण बरकरार है। मेला परिसर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, महात्मा गांधी नरेगा, कृषि विभाग, आईसीडीएस, नरेगा और ग्रामीण विकास विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के साथ जिला बाल संरक्षण परियोजना द्वारा भी विभागीय योजनाओं की जानकारी से भरपूर प्रदर्शनी स्थापित की गई है। दिनभर इन प्रदर्शनियों पर मेलार्थियों का जमावडा लगा रहा और मेलार्थियों ने इनमें प्रदर्शित सामग्री से जानकारी
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: खास खबरें , कला और संस्कृति
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: 9XM
Rank #2 :: Zing
Rank #3 :: Channel V
Rank #4 :: SS Music
Rank #5 :: Mtv
Rank #6 :: Music India
Rank #7 :: B4U Music
Rank #8 :: ETC
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG