GMCH STORIES

कार्यकर्ताओं को सौंपा दायित्व

( Read 2906 Times)

18 Jun 18
Share |
Print This Page
बाड़मेर | भाजपा का प्रबुद्धजन संपर्क अभियान का आगाज हो चुका है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जालमसिंह रावलोत, यूआईटी चेयरपर्सन डॉ. प्रियंका चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, मोहनदान देथा, रमेशसिंह ईंदा समेत कई लोगों की मौजूदगी में अभियान की शुरूआत की गई। भाजपा जिला प्रचार प्रभारी महावीरसिंह चूली ने बताया कि प्रबुद्धजन संपर्क अभियान के तहत उपयोग में ली जाने वाली सामग्री बाड़मेर पहुंच गई है । सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता उनसे संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र के प्रमुख प्रबुद्धजनों से उनके आवास पर जाकर संपर्क करें व प्रचार सामग्री के साथ साथ मोदी सरकार के 4 वर्ष के कार्यों की जानकारी पहुंचाए। प्रबुद्धजनों से संपर्क अभियान में सभी सांसद, विधायक पूर्व सांसद, विधायक यूआईटी चेयर पर्सन , नगर निकाय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रचार प्रभारी, जिला पदाधिकारी, पार्षदगण, मोर्चा अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को जुटना है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Barmer News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like