GMCH STORIES

श्रीमती इंदिरा गांधी स्वाभिमान की प्रतिमूर्तिः प्रियंका

( Read 5561 Times)

20 Nov 17
Share |
Print This Page
बाडमेर /भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने दुनिया को दिखा दिया कि इस देश की नारी महान है और स्वाभिमान की मूर्ति है देश के गौरव के लिए भारतीय महिलाओं ने त्याग एवं बलिदान दिया है। श्रीमती गांधी का मानना था कि देश की प्रगति व विकास के लिए कठोर परिश्रम, अटूट विश्वास, धैर्य निर्भिकता और अनुशासन की महत्ती आवश्यकता होती है यह विचार जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में व्यक्त किये।
१९ नवम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की १००वी जंयती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बाडमेर द्वारा कांग्रेस कार्यालय में श्रीमती इंदिरा गांधी की तस्वीर पर कांग्रेसजनों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दीं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष फतेह खां ने कहा कि श्रीमती गांधी ने पोकरण परमाणु परीक्षण बैको का राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रिविपर्स, बंग्लादेश का प्रार्दभाव जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेकर दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। हमें उनके आदर्शो संकल्पों को आत्मसात् करने आवश्यकता है।
प्रखर वक्ता हरिशचन्द्र सोलंकी ने श्रीमती गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमती गांधी का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्ती भूमिका रही है साथ ही स्वतंत्र भारत में राष्ट्र की उन्नति एवं प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है श्रीमती गांधी में राजनीतिक प्रगतिशीलता, कार्यकुशलता जैसे महान व्यक्तित्व के गुण थे। आतंकवाद, धर्मान्धता व साम्प्रदायिक ताकतों का कडा मुकाबला किया। उन्होने अपने करिश्माई व्यक्तित्व व नेतृत्व के बल पर जनता में सिरमौर व प्रिय बना दिया।
आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष फतेह खां, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, बाडमेर प्रधान पुष्पा चौधरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मूली चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी हरिशचन्द्र सोलंकी, जगनाथ राठी, प्रवक्ता मुकेश जैन, ब्लॉक अध्यक्ष बच्चू खां, नजीर मौहम्मद, गोरधनसिह राठौड, नगर अध्यक्ष दमाराम परमार, मेवाराम सोनी, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोष चौधरी, एससी विभाग जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार चंदेल, देवराज मेगवाल, भानुप्रतापसिह, पार्षद नरेशदेव सहारण, तरूण कुमार, मांगाराम मंसुरिया, कार्यालय सचिव ओमप्रकाश चौधरी, मूलाराम पूनड, मुकेश जटिया, राकेश कुलदीप, शिक्षक प्रकोष्ठ मोटाराम माली सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Barmer News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like