GMCH STORIES

भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से राष्ट्रीय भक्ति संध्या आज

( Read 9889 Times)

14 Aug 17
Share |
Print This Page
बाडमेर | भारतीय जनता पार्टी अन्य पिछडा वर्ग मोर्चा की ओर से १५ अगस्त की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय भक्ति भजन संध्या ‘‘एक शाम शहिदों के नाम‘‘ महावीर टॉउन हॉल में सांय ८ बजे से १० तक कार्यक्रम संयोजक ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन देथा की देखरेख में आयोजित किया जायेगा।
ओबीसी जिला महामंत्री हरी सिंह राठौड ने बताया कि भाजपा प्रदेशा अध्यक्ष के निर्देशानुसार १४ अगस्त सांय हर जिला स्तर पर राष्ट्रीय भक्ति भजन संध्या का आयोजन किया जाये। इसी प्रकार महावीर टाउन हॉल में सा रे गा मा फ्रेम जस्सु खान इडियन ऑयडल फ्रेम मोती खान व राजस्थान प्रदेश स्तरीय गायक मनोहर गोस्वामी व अन्य अन्तराष्ट्रीय द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जायेगी। स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी। इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी जोधपुर जेडीए चेयरमैन महेन्द्र सिंह राठौड सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, जिला अध्यक्ष जालम सिंह रावलोत, विधायक कैलाश चौधरी, हमीर सिंह भायल, तरूणराय कागा, युआईटी चेयरमैन डॉ. प्रियंका चौधरी व समस्त जिला परिषद सदस्य व जिला व मण्डल कार्यकारणी सदस्य एसी मोर्चा व एसटी मोर्चा, जिला युवा मोर्चा, समस्त पर पार्षदगण, ओबीसी मोर्चा, के कार्यक्रता और समस्त देश प्रेमी बन्धु भाग लेगे।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Barmer News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like