GMCH STORIES

गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह 22 को होंगे

( Read 8095 Times)

21 Jan 18
Share |
Print This Page
बारां गार्गी पुरस्कार समारोह बसंत पंचमी पर 22 जनवरी को सभी ब्लाॅक मुख्यालयों पर राबाउमावि विद्यालयो में आयोजित किये जाएंगे। अति0 जिला षिक्षा अधिकारी (शैक्षिक प्रभारी) प्रहलाद राठौर ने बताया कि ब्लाॅक अटरू में 238, अन्ता 372, बारां 612,छबडा 187, छीपाबडौद 184, किषनगंज 129 और केलवाडा(षाहबाद) 171 में कुल 1893 चैको का वितरण किया जाएगा। जिषिअ मा0 रामनारायण मीणा ने बताया कि यह राषि बालिका षिक्षा फाउण्डेषन जयपुर द्वारा वितरित की जा रही है। यह राषि 10वी व 12 वी में 75 प्रतिषत से अधिक अकं लाने वाली छात्राओ को प्रदान की जाती है। 10वीं की छात्रा को 3000/- रू का चैक व 12वीं की छात्रा को 5000/- रू की प्रोत्साहन राषि प्रादान की जाती है। साथ ही शैक्षिक प्रकौष्ठ प्रभारी पुनीत यादवेन्दु ने बताया कि बालिका षिक्षा फाउण्डेषन जयपुर द्वारा दिये गये कुल 1426 प्रमाण पत्रो का वितरण भी साथ ही किया जाना है।
पदमाक्षी पुरस्कारःः- पदमाक्षी पुरस्कार के प्रमाण पत्रो का वितरण भी बसंत पंचमी 22 जनवरी 2018 को ही किया जाना है। बारां जिले से कुल 23 छात्राओं का चयन पदमाक्षी पुरस्कार हेतु हुआ है जिनको प्रमाण पत्रो का वितरण किया जाना है। पदमाक्षी पुरस्कार के प्रमाण पत्र छात्राओ को सम्बंधित ब्लाॅको से प्राप्त होगें।
मीरा व एकलव्य पुरस्कार:ः- राजस्थान स्टेट आॅपन स्कूल परीक्षा मार्च से मई 2017 में जिला स्तर पर चयनित तीन अभ्यार्थिया को मीरा एवं एकलव्य पुरस्कार दिया जायेगा। जिसके अन्तर्गत 3100रू का चैक एवं प्रमाण पत्र अभ्यार्थी कों सम्बंधित ब्लाॅक से 22.01.18 बसंत पंचमी को दिया जायेगा
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like