GMCH STORIES

मुख्य वन संरक्षक भटनागर की बांसवाड़ा यात्रा

( Read 11214 Times)

18 Jan 18
Share |
Print This Page
बांसवाड़ा, मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) राहुल भटनागर बुधवार को जिले की यात्रा पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिले में पौधरोपण कार्य के साथ विभागीय अन्य गतिविधियों का जायजा लेकर महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए।
आज दोपहर बांसवाड़ा पहुंचे भटनागर ने उपवन संरक्षक अमरसिंह गोठवाल से जिले में पौधरोपण कार्य के साथ मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्यों के साथ ही मानगढ़ धाम तथा त्रिपुरा सुंदरी में स्मृतिवन स्थापना के तहत वन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। उप वन संरक्षक गोठवाल ने जिले में वन विभागीय गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पौधरोपण की विभिन्न साईट्स का अवलोकन कराया।
मुख्य वन संरक्षक ने अपनी यात्रा दौरान शहर में पर्यावरण प्रेमी डॉ. रागिनी शाह द्वारा किए गए पौधरोपण को भी देखा तथा इसकी सराहना की। इस दौरान उन्होंने शहर के लिंक रोड़, नवागांव, बदरेल-गणाउ रोड़, छोटी बदरेल, देवगढ़, गेमन पुल आदि स्थानों पर किए गए पौधरोपण को देखा तथा यहां पर पौधों को बेहतर हालातों में देखकर खुशी जताई। उन्होंने पौधों की सुरक्षा के लिए की गई फेंसिंग को भी देखा।
बदरेल गांव में उन्होंने ग्रामीणों से भी चर्चा की तथा यहां पर हुए पौधरोपण तथा उनको सुरक्षित रखने के लिए ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गेमन पुल पर बर्डवॉचिंग भी की तथा यहंा पर बड़ी संख्या में सीगल, पिनटेल, शॉवलर, डबचिक, विजन, कॉर्मोरेंट इत्यादि के साथ-साथ ओपन बिल स्टॉर्क्स तथा वुली नेक्ड स्टॉर्क्स के बड़े झुण्ड को देखकर खुशी जताई। इस मौके पर सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कमलेश शर्मा तथा जयसमंद के क्षेत्रीय वन अधिकारी महेन्द्रसिंह चुण्डावत, रमेश पटेल भी साथ में थे।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Banswara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like