GMCH STORIES

10 साल बाद दीपावली के अासपास बारिश के आसार

( Read 11098 Times)

14 Oct 17
Share |
Print This Page
बांसवाड़ा। इसबार पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव रहा है। इस कारण धनतेरस या दीपावली के आसपास बारिश के योग बने हैं। ऐसा पिछले दस वर्षों में दूसरी बार हो रहा है कि जब दीपावली के आसपास भी बारिश जैसे हालात बने हों, जो ग्लोबल वार्मिंग का ही असर कहा जा सकता है। कृषि अनुसंधान केंद्र बोरवट के संभागीय अनुसंधान निदेशक डॉ. प्रमाेद रोकड़िया ने बताया कि इस बार बारिश औसत से कम हुई है, फिर भी पर्याप्त बारिश हो चुकी है। गुरुवार और शुक्रवार को बारिश होने के पूरे आसार थे। आसमान पर बादल छाए हुए हैं और बारिश होने की पूरी स्थितियां बनी हुई हैं लेकिन शुक्रवार शाम तक बारिश नहीं हुई। मौसम की स्थिति को देखते हुए अभी भी धनतेरस के आसपास या दीपावली के आसपास हल्की या तेज बारिश होने के आसार नजर रहे हैं। जिसका कारण डिप्रेशन का क्षेत्र बना होना है। इन दिनों उमस का भी असर अधिक है और अाद्रता के कारण भी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री है, लेकिन न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से कम होकर 21 डिग्री हो गया है, जो कभी 26 या 27 डिग्री रहता था।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Banswara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like