गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह कुशलबाग मैदान में
( Read 2679 Times)
25 Jan 15
Print This Page
बांसवाड़ा, गणतंत्र दिवस 2015 पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह कुशलबाग मैदान में सोमवार को होगा। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सामान्य प्रशासन, सम्पदा एवं मोटर गैराज राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जीतमल खांट होंगे।
समारोह में प्रातः 8.58 पर मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, 9.02 बजे परेड़ निरीक्षण, 9.10 बजे मार्च पास्ट, 9.20 बजे बैंड प्रदर्शन, 9.30 बजे महामहिम राज्यपाल महोदय का संदेश पठन, 9.35 बजे प्रशंसा पत्र वितरण, 9.50 सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, 10.10 बजे सामूहिक नृत्य, 10.20 जुड़ो-कराटे, 10.40 बजे झांकियों का प्रदर्शन, 11 बजे राष्ट्रगान होगा। मुख्य समारोह का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार ब्रजमोहन तूफान व सुश्री नमिता कुलश्रेष्ठ करेंगी।
This Article/News is also avaliable in following categories :
Banswara News