स्मार्ट कार्ड से मिलेगी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा

( Read 1637 Times)

21 Sep, 12 09:44
Share |
Print This Page

जिले में कामगारों को लाभांवित कराने के निर्देश जारी

बांसवाडा । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2011-12 की बजट घोषणा के अनुसार राज्य के सभी जिलों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा उपल?ध कराने की मंशाओं को पूर्ण करने के लिए जनजाति अंचल बांसवाडा- जिले में भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला कलक्टर कुंजबिहारी गुप्ता ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा लागू इस योजना के तहत स्मार्ट कार्ड के माध्यम से ‘केश लेस’ व ‘पेपरलेस’ चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है। इसके लिए चयनित बीमा कंपनी द्वारा सूचीबद्घ व्यक्तियों को स्मार्ट कार्ड जारी किए जाते हैं तथा चिह्नीत सरकारी व निजी अस्पतालों के माध्यम से चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत एक वर्ष में पांच व्यक्तियों तक के परिवार को तीस हजार रुपये की सीमा में चिकित्सा लाभ, अस्तपाल में भर्ती होने पर दिया जाएगा। केन्द्र सरकार द्वारा यह योजना वर्ष 2008 में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के श्रमिकों के लिए प्रारंभ की गई थी जिसे वर्ष 2011-12 में नरेगा श्रमिक (वर्ष में 15 दिन काम करने वाले), निर्माण श्रमिक, स्ट्रीट वेण्डर्स तथा बीडी श्रमिकों पर लागू किया गया है।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर बीमा कंपनी के चयन के लिए निविदा प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है और आगामी कुछ ही माहों में योजना का जिला स्तर तक प्रभावी क्रियान्वयन हो जाएगा। उन्होंने इस संबंध में नियुक्त समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को योजना के प्रावधानों के परिप्रेक्ष्य में संबंधितों को लाभांवित कराने के लिए तैयारी करने के निर्देश प्रदान किए हैं।
दायित्व सौंपे ः
जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर वीसी गर्ग को डिस्ट्रिक्ट की-मैनेजर (डीकेएम) नियुक्त किया गया है जिनके माध्यम से जिलेभर में इस योजना की मॉनिटरिंग व प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। योजना में सूचीबद्घ लाभार्थियों की पहचान करने तथा उन्हें स्मार्ट कार्ड जारी कराने के लिए ग्राम सेवक, पटवारी, एएनएम, आशा, आंगनवाडी कार्यकर्त्ता आदि को फिल्ड की-ऑफिसर (एफकेओ) नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा नामांकन केन्द्र पर उपस्थित रहकर कार्यवाही की जावेगी।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: बांसवाड़ा
Your Comments ! Share Your Openion
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
Kitchen Benchtops
Granite Countertops
Granite Benchtop
Bathroom Vanities
CopyRight : Pressnote.in
WCAG