केबिनेट मंत्री मालवीया ने विद्यार्थियों को किया आश्वस्त
( Read 2217 Times)
15 Sep, 12 17:47
Print This Page
बांसवाडा । ‘‘आप अपनी शिक्षा के प्रति चिंतित हो यह अ*छी बात है, इस बात की चिंता हमें भी है और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि दो दिनों के भीतर आफ विद्यालय में हर हाल में शिक्षकों को पदस्थापन हो ताकि आपकी पढाई प्रभावित न हो।’’ यह आश्वासन प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया ने शनिवार को कुशलगढ के क्षेत्रीय भ्रमण दौरान चरकनी गांव के मोड पर एकत्र विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दिया।
कुशलगढ में मामा बालेश्वरदयाल राजकीय महाविद्यालय में आयोजित समारोह से लौटते वक्त माध्यमिक विद्यालय चरकनी के विद्यार्थियों ने केबिनेट मंत्री के काफिले को रोककर विद्यालय में शिक्षकों की कमी से अध्ययन प्रभावित होने की अपनी व्यथा व्यक्त की तो केबिनेट मंत्री मालवीया के साथ जिला प्रमुख रेशम मालवीया व समाजसेवी चांदमल जैन ने भी उनकी व्यवस्थाओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और शिक्षकों की कमी की स्थिति पर त्वरित प्रभाव से जिला शिक्षा अधिकारी को पाबंद करते हुए दो दिनों में शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए आश्वस्त कर दिया। मंत्री ने एक विद्यार्थी का मोबाईल नम्बर भी लिया और उसे कहा कि किन शिक्षकों को नियुक्त किया जा रहा है उसकी सूचना वे स्वयं उसे देंगे। केबिनेट मंत्री और जिला प्रमुख की इस त्वरित कार्यवाही पर सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर में जयकारे लगाते हुए आभार जताया।--
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है:
बांसवाड़ा